1/2 टीस्पून मक्खन, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पे एक कड़ाही में आधा चम्मच घी डालकर गरम करने के लिए रखें. फिर इसमें दोनों दालें डालकर 2-3 मिनट तक भून लें.
2
अब एक कूकर में इतना पानी डालें कि चना और तुअर दाल अच्छी तरह भीग जाए और कुछ पानी ऊपर रहे.
3
फिर इसमें हल्दी, हींग और नमक डालें और कूकर का ढक्कन बंदकर गैस पर तकरीबन 3 मिनट तक पकाएं.
4
मिनट के बाद गैस बंद कर दें और सीटी से कूकर की गैस निकाल दें.
5
अब एक कड़ाही में आधी कटोरी घी डालकर तेज आंच पर गरम करें फिर इसमें टमाटर, प्याज और हरी मिर्च डाल दें.
6
फिर इसमें पानी का छींटा दें. ध्यान रखें इस दौरान कभी-कभार आग की लपट भी उठ जाती है. (अगर ऐसा हो तो या तो गैस बंद कर दें या फिर बारीक कटा प्याज डाल दें).
7
अब इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें.
8
मिनट के बाद कड़ाही में पकी हुई दाल डालें और धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक खौलने दें.
9
इसके बाद कड़छी में आधा चम्मच मक्खन गर्म करें फिर इसमें लाल मिर्च डालकर दाल में फैलाकर आंच बंद कर दें.
10
तैयार है चना-तुअर दाल. गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.
#dal#dhabe wali dal#chana-tuar dal#chana dal#tuar dal#indian dhaba#indian recipes#indian kitchen#dal in dhaba style#how to make chana tuar dal recipe in hindi#dal tadka