ऐसे बनाइए ढाबे वाली चना-तुअर दाल

ऐसे बनाइए ढाबे वाली चना-तुअर दाल

दाल का मजेदार टेस्ट ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं ढाबे वाली चना-तुअर दाल. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कटोरी तुअर (अरहर) दाल
  • 1/2 कटोरी चना दाल
  • 1/2 कटोरी देसी घी, चुटकीभर हींग
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर बेकिंग सोडा
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी
  • 1/2 टीस्पून मक्खन, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पे एक कड़ाही में आधा चम्मच घी डालकर गरम करने के लिए रखें. फिर इसमें दोनों दालें डालकर 2-3 मिनट तक भून लें.
- अब एक कूकर में इतना पानी डालें कि चना और तुअर दाल अच्छी तरह भीग जाए और कुछ पानी ऊपर रहे.
- फिर इसमें हल्दी, हींग और नमक डालें और कूकर का ढक्कन बंदकर गैस पर तकरीबन 3 मिनट तक पकाएं.
- 3 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और सीटी से कूकर की गैस निकाल दें.
- अब एक कड़ाही में आधी कटोरी घी डालकर तेज आंच पर गरम करें फिर इसमें टमाटर, प्याज और हरी मिर्च डाल दें.
- फिर इसमें पानी का छींटा दें. ध्यान रखें इस दौरान कभी-कभार आग की लपट भी उठ जाती है. (अगर ऐसा हो तो या तो गैस बंद कर दें या फिर बारीक कटा प्याज डाल दें).
- अब इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें.
- 1 मिनट के बाद कड़ाही में पकी हुई दाल डालें और धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक खौलने दें.
- इसके बाद कड़छी में आधा चम्मच मक्खन गर्म करें फिर इसमें लाल मिर्च डालकर दाल में फैलाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है चना-तुअर दाल. गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (496 ratings)
4.1 avg from 496 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए ढाबे वाली चना-तुअर दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कटोरी तुअर (अरहर) दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes