आपने ग्रेवी वाले छोले तो कई बार खाए होंगे, लेकिन शायद ही कभी इसकी सूखी सब्जी का स्वाद लिया हो. अगर नहीं लिया है तो अब बनाकर खाएं छोले-मटर आलू की ये सब्जी.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 कप काबुली चने (छोले)
1 आलू
1/2 कप हरे मटर
2 प्याज (कटी हुई)
1 टमाटर (कटे हुए)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी सोडा
1/4 टीस्पून हल्दा पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले छोले को 4-5 घंटों के लिए भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद तेज आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और सोडा डालकर छोले और आलू उबलने के लिए रख दें.
3
इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
4
इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
5
फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
6
प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
7
कूकर का ढक्कन खोलकर छोले, आलू को छलनी से छानकर बर्तन में निकाल लें.
8
मसाले में थोड़ा पानी डाल दें और मटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
9
जब मटर नरम हो जाए और पानी सूख जाए तब छोले और आलू मैश करके डालें और 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
10
तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
11
तैयार है छोले-मटर आलू की भुजिया. गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.
#chhole matar aloo bhujiya#easy chhole matar aloo bhujiya#tasty chhole matar aloo bhujiya#home made chhole matar aloo bhujiya#chhole matar aloo bhujiya bnae vidhi#chhole matar aloo bhujiya in hindi#how to make chhole matar aloo bhujiya in hindi#how