Full Version →

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर

दाल-सब्‍जी वेज

भारतीय खान-पान में पनीर की सब्जी की एक अलग ही जगह है. इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है और इसे बनाने के भी एक नहीं बल्कि कई तरीके हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पनीर को छोटा छोटा काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक कड़ाही  में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही लौंग, हरी इलायची और काली मिर्च डालें.
  4. 4
    अब इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें.
  5. 5
    फिर ऊपर से पनीर और चना डालकर  3-4 मिनट तक भूनें.
  6. 6
    तय समय के बाद इसमें प्याज का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट तक भूनें.
  7. 7
    इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर 1-2 मिनट तक और पकाएं.
  8. 8
    अब इसमें 4 चम्मच दही डालें और अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर ढककर पकने दें.
  9. 9
    जब तक यह पक रहा है दही, बड़ी इलायची के दाने और जीरा पीस लें.
  10. 10
    अब इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर छोले और पनीर के साथ अच्छे से मिला दें.
  11. 11
    10 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाकर आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है छोलिया पनीर. रोटी या नान के साथ खाएं-खिलाएं.
#choliya paneer #choliya paneer recipe #choliya paneer recipe easy #recipe of choliya paneer #choliya paneer recipe in hindi #how to make choliya paneer #how to make choliya paneer at home #choliya paneer kaise banate hai #choliya paneer kaise banate hai v
View Full Version