ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर

भारतीय खान-पान में पनीर की सब्जी की एक अलग ही जगह है. इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है और इसे बनाने के भी एक नहीं बल्कि कई तरीके हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 किलो पनीर, काबुली चना आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए)
  • 1 टेबलस्पून प्याज का पेस्ट
  • 3 प्याज स्लाइस में कटी हुई
  • 3 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट, दही 50 ग्राम, लौंग 4-5, हरी इलायची 2-3, बड़ी इलायची 1-2, साबुत काली मिर्च 4 से 6
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 3 टेबलस्पून घी
  • 1/2 कप तेल, नमक स्वादानुसार
  • 1/2 कप पानी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पनीर को छोटा छोटा काट लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही  में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही लौंग, हरी इलायची और काली मिर्च डालें.
- अब इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर ऊपर से पनीर और चना डालकर  3-4 मिनट तक भूनें.
- तय समय के बाद इसमें प्याज का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर 1-2 मिनट तक और पकाएं.
- अब इसमें 4 चम्मच दही डालें और अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर ढककर पकने दें.
- जब तक यह पक रहा है दही, बड़ी इलायची के दाने और जीरा पीस लें.
- अब इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर छोले और पनीर के साथ अच्छे से मिला दें.
- 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है छोलिया पनीर. रोटी या नान के साथ खाएं-खिलाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (5 ratings)
4.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो पनीर, काबुली चना आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes