कठियावाड़ी भरवां प्याज बनाने की एकदम सरल विधि

कठियावाड़ी भरवां प्याज बनाने की एकदम सरल विधि

प्याज का सालन और प्याज की रसीली सब्जी से बिलकुल अलग स्वाद होता है कठियावाड़ी भरवां प्याज का. इसे बनाना भी आसान है और इसका स्वाद लाजवाब लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4-5 छोटे प्याज, आधा कप मूंगफली, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी
  • 8-10 लहसुन की कलियां
  • 2 बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक, हरी धनियापत्ती

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में पैन रखकर मूंगफली को हल्का भूरा होने तक भून लें.
- आंच बंद करके मूंगफलियों को ठंडा हो जाने दें.
- इसके बाद मूंगफली, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लहसुन की कलियां, चीनी और नमक को मिक्स करके अच्छी तरह पीस लें.
- अब प्याज के ऊपरी और निचले हिस्से पर कट लगाकर छील लें. प्याज पर ऊपर से ऐसे चीरा लगाएं कि टुकड़े अलग न हों.
- इसके बाद प्याज कटे हुए हिस्सों में तैयार किया मूंगफली का मसाला अच्छी तरह से भर दें.
- एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें एक-एक करके प्याज रख दें पैन को ढक दें.
- बीच-बीच में खोलकर देखते रहें. अगर मसाला जलने लगे तो पैन में थोड़ा-सा पानी डाल दें.
-10-15 मिनट में प्याज पक जाएंगे.
- हरी धनियापत्ती छिड़ककर कठियावाड़ी भरवां प्याज को गर्मागरम रोटियों के साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (9 ratings)
3.3 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कठियावाड़ी भरवां प्याज बनाने की एकदम सरल विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-5 छोटे प्याज, आधा कप मूंगफली, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes