Full Version →

इस तरह से बनाएं क्रीमी मशरूम मेथी मसाला

दाल-सब्‍जी वेज

सर्दियों के मौसम में क्रीमी मशरूम मेथी मसाला हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है. इसमें मेथी, मशरूम और कॉर्न का इस्तेमाल किया गया है. सब्जी को क्रीमी बनाने के लिए क्रीम और दही का इस्तेमाल किया गया है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मशरूम मेथी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले मेथी, पालक, मशरूम, लहसुन और हरी मिर्च को अच्छे से धोकर काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गरम करने के रखें.
  3. 3
    इसमें जीरा, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  4. 4
    अब मेथी डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    इसमें क्रीम और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 2-5 मिनट तक पका लें.
  6. 6
    अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाकर  2 मिनट और पका लें.
  7. 7
    मेथी पकने के बाद इसमें मशरूम और कॉर्न डालकर मिलाएं और मशरूम के नरम होने तक पका लें. चाहें तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
  8. 8
    मशरूम के नरम होने पर 2 मिनट सब्जी को ढककर पका लें और गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है क्रीमी मशरूम मेथी मसाला. गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.
#mushroom methi #methi mushroom recipe #methi mushroom #creamy mushroom #mushroom gravy #how to make mushroom masala #creamy mushroom masala #masala mushroom #easy mushroom recipe #methi mushroom masala
View Full Version