Full Version →

ऐसे बनाइए दाल लखनवी, आएगा बेहतरीन स्वाद

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

चावल के साथ अरहर दाल का कॉम्बिनेशन सभी को बहुत पसंद आता है. पर क्या कभी आपने इसका लखनवी स्वाद चखा है. इसमें इमली का पेस्ट डाला जाता है जिस वजह से इसके स्वाद में थोड़ा सा खट्टापन भी होता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले अरहर दाल को अच्छे से धो लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में दाल, दूध, पानी और हल्दी डालकर इसे एक सीटी में पकाएं.
  3. 3
    सीटी आने पर आंच धीमी कर इसे 5-10 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
  4. 4
    अब एक पैन में मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    घी के गरम होते ही जीरा और राई डालकर चटकाएं.
  6. 6
    इनके चटकते ही लहसुन, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
  7. 7
    इसके बाद इमली का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें.
  8. 8
    सबसे आखिर में इसमें उबली हुई दाल और नमक डालकर 2-4 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है दाल लखनवी.
#how to make dal lucknowi recipe in hindi #lucknow special dal #indian kitchen #indian recipe #dum aloo lucknowi #main course menu #arhar dal tadka #dal makhni
View Full Version