Full Version →

आज डिनर में बनाइए दाल महारानी

दाल-सब्‍जी वेज

नाम ही नहीं, स्वाद में भी है यह महारानी. घर पर बनाइए दाल महारानी और सबको खुश कीजिए. जानें यह लजीज दाल बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
251 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे से पहले राजमा और उड़द दाल को प्रेशर कूकर में पका लें.
  2. 2
    इसके बाद इसका पानी और दाल अलग-अलग बर्तन में रख लें.
  3. 3
    अब गैस पर मध्यम आंच पर कड़ाही रखें और गरम होने के बाद इसमें घी और मक्खन डाल दें.
  4. 4
    फिर इसमें जीरा डाल दें.
  5. 5
    जीरा चटकना बंद हो जाए तो इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें.
  6. 6
    फिर लाल मिर्च पाउडर डालें और 30 सेकेंड तक पकाने के बाद टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. 7
    जब ग्रेवी घी छोड़ने लगे तो इसमें राजमा-दाल का मिश्रण डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें दाल का पानी डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    फिर इसमें गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करके पकाएं.
  9. 9
    जब दाल में उबाल आने लगे तो इसमें क्रीम डालकर मिक्स करें और 4-5 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें.
  10. 10
    धनिया पत्ती और क्रीम से गार्निश कर सर्व करें.
#dal maharani #punjabi dal #dal malai #indian kitchen #indian recipes #how to make dal maharani recipe in hindi #punjabi tadka #dal tadka
View Full Version