आज डिनर में बनाइए दाल महारानी

आज डिनर में बनाइए दाल महारानी

नाम ही नहीं, स्वाद में भी है यह महारानी. घर पर बनाइए दाल महारानी और सबको खुश कीजिए. जानें यह लजीज दाल बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप उड़द दाल, रातभर भिगोई हुई, आधा कप राजमा, रातभर भिगोए हुए, नमक स्वादानुसार
  • 2 मीडियम साइज के प्याज, बारीक कटे हुए, एक चम्मच लहसुन, बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन, एक छोटा चम्मच जीरा, दो बड़े टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चौथाई कप क्रीम

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे से पहले राजमा और उड़द दाल को प्रेशर कूकर में पका लें.
- इसके बाद इसका पानी और दाल अलग-अलग बर्तन में रख लें.
- अब गैस पर मध्यम आंच पर कड़ाही रखें और गरम होने के बाद इसमें घी और मक्खन डाल दें.
- फिर इसमें जीरा डाल दें.
- जीरा चटकना बंद हो जाए तो इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें.
- फिर लाल मिर्च पाउडर डालें और 30 सेकेंड तक पकाने के बाद टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- जब ग्रेवी घी छोड़ने लगे तो इसमें राजमा-दाल का मिश्रण डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें दाल का पानी डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करके पकाएं.
- जब दाल में उबाल आने लगे तो इसमें क्रीम डालकर मिक्स करें और 4-5 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें.
- धनिया पत्ती और क्रीम से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (251 ratings)
4.1 avg from 251 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आज डिनर में बनाइए दाल महारानी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप उड़द दाल, रातभर भिगोई हुई, आधा कप राजमा, रातभर भिगोए हुए, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes