Full Version →

दाल पालक बनाने की रेसिपी

दाल-सब्‍जी वेज

दाल-सब्जी का स्वाद और फायदा एक ही डिश में चाहिए, तो पकाएं स्वादिष्ट दाल पालक...बनाने के लिए पेश है इसकी रेसिपी

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
302 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें.
  2. 2
    मूंग दाल धोकर लगभग 10 मिनट के पानी में भिगो कर रख दें.
  3. 3
    अब एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें राई, हींग, लौंग और दालचीनी डालकर फ्राई करें.
  4. 4
    इसके बाद घी में हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.
  5. 5
    कूकर में टमाटर डालकर फ्राई करें और मध्यम आंच पर नर्म होने तक पकाएं.
  6. 6
    लगभग 2 से 3 मिनट में टमाटर पक जाएंगे, उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर मिक्स करके, 1 से 2 मिनट तक मसाला भूनें.
  7. 7
    अब ग्रेवी में नींबू का रस, पालक, दाल और नमक डालकर एक बड़े चम्मच से मिलाएं.
  8. 8
    इसके बाद कूकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर, दाल पकने के लिए कूकर का ढक्कन लगाएं और आंच तेज कर दें.
  9. 9
    कूकर में एक सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर दें और 3 सीटी के बाद गैस बंद कर दें.
  10. 10
    जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो इसका ढक्कन खोलकर दाल को बड़े चम्मच से चलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  11. 11
    तैयार है गर्मागर्म दाल पालक.
#dal palak recipe #dal palak recipe in hindi #dal palak recipe in hindi video #dal palak recipe step by step #chana dal palak recipe #chana dal palak recipe in hindi #how to make dal palak recipe in hindi
View Full Version