दाल पालक बनाने की रेसिपी
दाल-सब्जी का स्वाद और फायदा एक ही डिश में चाहिए, तो पकाएं स्वादिष्ट दाल पालक...बनाने के लिए पेश है इसकी रेसिपी
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप मूंग दाल बिना छिलके वाली
- 250 ग्राम पालक के पत्ते, एक टमाटर बारीक कटा
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी, अदरक-लहसुन का पेस्ट एक बड़ा चम्मच, दालचीनी का आधा इंच टुकड़ा
- 2 चुटकी हींग पिसी हुई
- 2 से 3 लौंग, नींबू का रस एक चम्मच
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच राई, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार नमक, घी
विधि
- मूंग दाल धोकर लगभग 10 मिनट के पानी में भिगो कर रख दें.
- अब एक प्रेशर कूकर में घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें राई, हींग, लौंग और दालचीनी डालकर फ्राई करें.
- इसके बाद घी में हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें.
- कूकर में टमाटर डालकर फ्राई करें और मध्यम आंच पर नर्म होने तक पकाएं.
- लगभग 2 से 3 मिनट में टमाटर पक जाएंगे, उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर मिक्स करके, 1 से 2 मिनट तक मसाला भूनें.
- अब ग्रेवी में नींबू का रस, पालक, दाल और नमक डालकर एक बड़े चम्मच से मिलाएं.
- इसके बाद कूकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर, दाल पकने के लिए कूकर का ढक्कन लगाएं और आंच तेज कर दें.
- कूकर में एक सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर दें और 3 सीटी के बाद गैस बंद कर दें.
- जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो इसका ढक्कन खोलकर दाल को बड़े चम्मच से चलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- तैयार है गर्मागर्म दाल पालक.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दाल पालक बनाने की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मूंग दाल बिना छिलके वाली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
दाल पालक बनाने की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मूंग दाल बिना छिलके वाली तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
दाल पालक बनाने की रेसिपी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह दाल पालक बनाने की रेसिपी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
दाल पालक बनाने की रेसिपी बनाने के लिए एक कप मूंग दाल बिना छिलके वाली के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, दाल पालक बनाने की रेसिपी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
दाल पालक बनाने की रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
दाल पालक बनाने की रेसिपी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT