Full Version →

ऐसे बनाइए ढाबा स्टाइल मशरूम करी

दाल-सब्‍जी वेज

मशरूम से एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें बनाई जाती हैं. इन्हीं में से एक है मशरूम करी. जब इसे ढाबा स्टाइल में बनाया जाता है तो इसका स्वाद और भी मजेदार लगता है. 

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    पैन के गरम होते ही इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन डालकर 4-5 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
  3. 3
    मिश्रण को ठंडाकर इसे मिक्सर जार में डालें और अदरक और बादाम के साथ पेस्ट बना लें.
  4. 4
    अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा है और नहीं पिस रहा है तो इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर पीस लें.
  5. 5
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही इसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भूनें.
  7. 7
    जब इसमें से भीनी खुशबू आने लगे तो तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर भूनें.
  8. 8
    इसी बीच मशरूम को गीले कपड़े से पोछकर टुकड़ों में काट लें.
  9. 9
    जब पेस्ट तेल छोड़ने लगे तो इसमें हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं.
  10. 10
    2 मिनट भूनने के बाद मशरूम और नमक डालें.
  11. 11
    3 मिनट और भूनने के बाद इसमें एक कप गरम पानी डालकर उबालें.
  12. 12
    जब ग्रेवी में अच्छी तरह उबाल आ जाए तो इसमें कसूरी मेथी डालकर 2-3 मिनट पकाकर आंच बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है मशरूम करी. हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म रोटियों के साथ सर्व करें.
#how to make dhaba style mushroom curry winter special recipe in hindi #mushroom #indian kitchen #indian recipe #dhaba style dishes #winter special dishes #kadahi mushroom #mushroom masala #mushroom sandwich
View Full Version