Full Version →

घर में ही मिल जाएगा ढाबा स्टाइल पनीर का स्वाद, ऐसे बनाएं

दाल-सब्‍जी वेज

महीने में एक-दो बार आप ढाबा या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते ही होंगे. वहां की पनीर की सब्जी का जो स्वाद आता उसे अगर घर में पाना चाहते हैं तो इस विधि से बनाइए घर में ढाबे जैसी पनीर की सब्जी.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
21 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  2. 2
    इसके बाद इसमें पनीर डालकर लगभग 1 मिनट तक हल्का भून लें.
  3. 3
    तय समय के बाद पनीर छानकर एक प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    अब बचे हुए तेल में लाल मिर्च, तेज पत्ता, जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, बड़ी और छोटी इलायची डालकर चटकने तक भून लें.
  5. 5
    इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  6. 6
    अब आंच धीमी करके इसमें हींग, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा और पनीर मसाला पाउडर डालकर 5 से 10 सेकंड चलाते हुए मसालों को भून लें.
  7. 7
    फिर इसमें प्याज डालकर 3 से 5 मिनट तक मसालों के साथ मिलाकर भून लें.
  8. 8
    जब मसाले अच्छे से भुन जाए तो इसमें दही डालें और 2 मिनट और पकाएं.
  9. 9
    तय समय बाद इसमें नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक मसालों के साथ मिलाते हुए भून लें.
  10. 10
    इसके बाद इसमें टमाटर पेस्ट डालकर मिला लें.
  11. 11
    टमाटर डालने के बाद कड़ाही को प्लेट से ढककर 7 से 8 मिनट तक पकाएं.
  12. 12
    इसके बाद ढक्कन हटाकर मसालों को चलाते हुए मिलाएं और 5 मिनट तक बिना ढके फिर से पकाएं.
  13. 13
    इसके बाद इसमें क्रीम डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें.
  14. 14
    क्रीम को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें एक कप पानी डालकर 10 मिनट तक पकने दें.
  15. 15
    तय समय के बाद इसमें पनीर डालकर 1 से 2 उबाल आने तक पकाएं.
  16. 16
    तैयार है ढाबा स्टाइल पनीर इसमें गरम मसाला मिलाकर आंच बंद कर दें.
  17. 17
    इसे एक बाउल में निकालकर धनियापत्ति छिड़ककर रोटी या नान के साथ गर्मागरम खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#dhaba style paneer recipe in hindi #dhaba paneer in hindi #dhaba style paneer handi #dhaba style paneer do pyaza in hindi #dhaba style shai paneer in hindi #paneer butter masala restaurant style in hindi #dhaba style chicken in hindi pakwangali #easy pane
View Full Version