घर में ही मिल जाएगा ढाबा स्टाइल पनीर का स्वाद, ऐसे बनाएं

घर में ही मिल जाएगा ढाबा स्टाइल पनीर का स्वाद, ऐसे बनाएं

महीने में एक-दो बार आप ढाबा या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते ही होंगे. वहां की पनीर की सब्जी का जो स्वाद आता उसे अगर घर में पाना चाहते हैं तो इस विधि से बनाइए घर में ढाबे जैसी पनीर की सब्जी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पनीर 300 ग्राम, चार प्याज (कद्दूकस कर लें या बारीक पीस लें.)
  • 5 टमाटरों का पेस्ट 
  • 5 बड़े चम्मच मलाई, तीन बड़े चम्मच दही, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, तीन बड़े चम्मच तेल, डेढ़ छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी, एक छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 3/4 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच पनीर मसाला , नमक स्वादानुसार, एक कप पानी, तड़के के लिए, चुटकीभर हींग, दो तेज पत्ता, दो सूखी लाल मिर्च, चार लौंग, चार काली मिर्च, एक बड़ी इलायची, तीन छोटी इलायची, एक छोटा चम्मच जीरा, दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- इसके बाद इसमें पनीर डालकर लगभग 1 मिनट तक हल्का भून लें.
- तय समय के बाद पनीर छानकर एक प्लेट में निकाल लें.
- अब बचे हुए तेल में लाल मिर्च, तेज पत्ता, जीरा, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, बड़ी और छोटी इलायची डालकर चटकने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- अब आंच धीमी करके इसमें हींग, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा और पनीर मसाला पाउडर डालकर 5 से 10 सेकंड चलाते हुए मसालों को भून लें.
- फिर इसमें प्याज डालकर 3 से 5 मिनट तक मसालों के साथ मिलाकर भून लें.
- जब मसाले अच्छे से भुन जाए तो इसमें दही डालें और 2 मिनट और पकाएं.
- तय समय बाद इसमें नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक मसालों के साथ मिलाते हुए भून लें.
- इसके बाद इसमें टमाटर पेस्ट डालकर मिला लें.
- टमाटर डालने के बाद कड़ाही को प्लेट से ढककर 7 से 8 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद ढक्कन हटाकर मसालों को चलाते हुए मिलाएं और 5 मिनट तक बिना ढके फिर से पकाएं.
- इसके बाद इसमें क्रीम डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें.
- क्रीम को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें एक कप पानी डालकर 10 मिनट तक पकने दें.
- तय समय के बाद इसमें पनीर डालकर 1 से 2 उबाल आने तक पकाएं.
- तैयार है ढाबा स्टाइल पनीर इसमें गरम मसाला मिलाकर आंच बंद कर दें.
- इसे एक बाउल में निकालकर धनियापत्ति छिड़ककर रोटी या नान के साथ गर्मागरम खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (21 ratings)
3.9 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर में ही मिल जाएगा ढाबा स्टाइल पनीर का स्वाद, ऐसे बनाएं एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पनीर 300 ग्राम, चार प्याज (कद्दूकस कर लें या बारीक पीस लें.) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes