राजमा-चावल का नाम लेते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. यूं तो राजमा की सब्जी कई तरह से बनती है. हम जो रेसिपी बता रहे हैं उसमें राजमा, चने और हरी मूंग दाल का इस्तेमाल किया है. राजमा की ऐसी सब्जी आपको रोड साइड ढाबों में मिल जाएगी जो स्वाद के मामले में काफी लाजवाब होती है.
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, काली मिर्च, दालचीनी और दगड़ फूल डालें.
3
आध मिनट भूनने के बाद तेल में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें.
4
इसके बाद तेल में प्याज डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
5
प्याज गलने के लिए कूकर का ढक्कन ऊपर से रख दें.
6
2 मिनट के बाद प्याज में नमक डाल दें. ऐसा करने से प्याज जल्दी गल जाएगा.
7
प्याज गलने लगे तो इसमें भिगोए राजमा, चने और मूंग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
8
5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें हल्दी, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
9
इसके बाद इसमें टमाटर डालकर मिला लें.
10
5 मिनट तक तक ढककर पकाएं.
11
फिर राजमा में 3 कप पानी डालें. ऊपर से कसूरी मेथी छिड़कर कूकर का ढक्कन लगा दें.
12
धीमी आंच पर 8-10 सीटी लगा लें.
13
प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें और चावल के साथ गर्मागर्म परोसें.
#how to make dhaba style rajma at home dhaba wale rajma ki recipe in hindi#dhaba wale rajma banane ki vidhi#dhaba style rajma kese banate hain#ढाबा स्टाइल राजमा बनाने की विधि#टेस्टी राजमा बनाने की विधि#how to make punjabi rajma masala at home recipe i