ये है गाठिया की मजेदार सब्जी
अब तक आपने स्नैक्स के तौर पर तो कई बार गाठिया खाया होगा पर क्या कभी इसकी सब्जी ट्राई की है? यह खाने में बहुत ही लजीज लगती है और इसे बनाना भी आसान है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कटोरी गाठिया
- 1 टीस्पून जीरा
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 कप दही, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक नॉन-स्टिक कड़ाही में तेल गरम कर उसमें जीरा डालें.
-
2
जैसे ही जीरा चटकने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
-
3
अब इसमें फेंटा हुआ दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर उबाल लें.
-
4
जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें.
-
5
परोसने के तुरंत पहले, गाठिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
-
6
तैयार है गाठिया की सब्जी. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी, पूरी या पराठे के साथ सर्व करें.
#how to make gathiya ki sabji recipe in hindi
#gathiya
#snacks special item
#indian kitchen
#indian recipe
#indian food