लंच या डिनर में कोफ्ते बहुत पसंद किए जाते हैं तो क्यों न आज गोभी के कोफ्ते बनाए जाएं. स्वाद में लजीज और बनाने में आसान इसकी रेसिपी को जानें यहां, पकवानगली में...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
411 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 गोभी, कद्दूकस की हुई
5-6 चम्मच बेसन
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, ग्रेवी बनाने के लिए
3 बड़े चम्मच तेल
2 प्याज, कटे हुए
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 कप टमाटर की प्यूरी
2 चम्मच कटा हरा धनिया
2 बड़े चम्मच ताजा क्रीम/मलाई, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले कोफ्तों के लिए कद्दूकस की हुई गोभी को एक बाउॅल में डालें और उसमें नमक, बेसन, लाल मिर्च पाउडर और चुटकी भर हींग मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं.
2
अब बेसन में जरूरत के अनुसार पानी डालकर अच्छी तरह आटे की तरह इसे गूंद लें.
3
अब एक समान 12 भाग बना लें और हर हिस्से में एक या दो किशमिश के टुकड़े रचा दें.
4
अब कोफ्तों को गोल आकार दें. एक कड़ाही में तेल गरम करके थोड़े-थोड़े कोफ्ते डालकर इन्हें सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें.
5
अब एक नॉन स्टिक कड़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें और फिर उसमें कटा हुआ प्याज फ्राई कर लें.
6
जब प्याज सुनहरा होने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मीडियम आंच पर चम्मच चलाते हुए एक मिनट तक भून लें.
7
अब मसाले में टमाटर की प्यूरी और दो बड़े चम्मच पानी डालकर मसाले को तेल से अलग होने तक फ्राई कर लें.
8
जब मसाला फ्राई हो जाए तो उसमें ताजा क्रीम या मलाई अच्छी तरह फेंट कर डाल दें.
9
इसे एक मिनट तके चलानें के बाद उसमें 1 कप पानी डालकर आंच धीमी करें और पांच मिनट तक और पका लें.
10
पांच मिनट बाद उसमें कोफ्ते, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह चलाएं और एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
11
गोभी के कोफ्ते तैयार हैं. कटे हरे धनिया से सजाकर रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
#Gobhi kofta recipe#Gobhi kofta recipe in Hindi#How to make Gobhi kofta recipe at home#homemade Gobhi kofta recipe#Recipes of kofta