यूं तो हरे चने से कई तरह की खाने की चीजें बनती हैं. कहीं निमोना तो कहीं इसकी कचौड़ी, पूरियां बनाई जाती हैं. इसी से बनता है एक खास स्नैक्स जिसका नाम है अचारी छोलिया. अचारी छोलिया में कुछ मसालों के साथ अचार डाला जाता जो इसके इसके स्वाद को बढ़ा देता है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 चम्मच राई/सरसों का तेल, एक चौथाई छोटा चम्मच हींग, एक बड़ा चम्मच साबुत धनिया, एक बड़ा चम्मच अनार दाना, हरी मिर्च 4-5, एक कप हरा चना, एक इंच अदरक, कद्दूकस, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, नींबू का अचार 2 बड़ा चम्मच, छोलिया उबालने के लिए, दो कप पानी, एक छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच सोडा, एक कूकर, एक कड़ाही/पैन
🍳 विधि
1
सबसे पहले कूकर में छोलिया, दो कप पानी, नमक और सोडा डालकर मीडियम आंच पर रखें.
2
इसे 5-6 सीटी आने तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
3
जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो हरे चने को छान लें.
4
एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
5
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें, साबुत धनिया, अनार दाने और हरी मिर्च तोड़कर डालें. इसे 2 मिनट तक भूनें.
6
इसके बाद इसमें छोलिया, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर, जीरा पाउडर और अदरक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
7
इसे 2 मिनट तक पकाएं और आंच धीमी कर दें.
8
अब इसमें नींबू का अचार डालकर अच्छी तरह मिला लें. (आप चाहें तो इसमें कोई भी दूसरा अचार डाल सकते हैं.)
9
अचार डालने के बाद इसे 2-3 मिनट और पकाकर आंच बंद कर दें.
10
तैयार अचारी छोलिया एक सर्विंग बाउल में निकालें और पुदीना पत्ती से गार्निश कर मजे से खाएं-खिलाएं.
11
नोट-
12
इसमें अलग से नमक डालने की जरूरत नहीं. पहले इसका स्वाद चख लें. यदि जरूरत लगे तो नमक का इस्तेमाल करें.
13
हरे छोले उबालने के बाद ये काले पड़ जाते हैं. इसलिए इसमें थोड़ा-सा सोडा डाल लें.
14
छोलिया को अच्छी तरह से उबाल लें. नहीं तो सब्जी में इनका स्वाद कच्चा लग सकता है.
15
नींबू की जगह आप आम या कोई भी दूसरा अचार डाल सकते हैं.
16
अगर आपके पास कोई भी अचार नहीं है तो इसमें पंचफोरन मसाला डाल सकते हैं.
#how to make achari chholia recipe in hindi#how to make hara chana sabzi achari chholia recipe in hindi#how to make hara chana recipe in hindi#achari chana recipe#Achari Chana Pulao#Pickled Kabuli Chana Pulao recipe#simple achari aloo recipe#achari