Full Version →

हैदराबादी खट्टी दाल

दाल-सब्‍जी वेज

दाल में तड़का के साथ कुछ खट्टापन चाहते हैं तो बनाएं हैदराबादी खट्टी दाल. इसे अगर एक बार आप खा लेंगे तो फिर बार-बार बनाएंगे. जानें क्या है इसकी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
74 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक प्रेशर कूकर में दाल, हल्दी, लहसुन, टमाटर, अदरक और ढाई कप पानी डालकर 7-8 सीटी आने तक मध्यम आंच पर पका लें.
  2. 2
    इमली के गूदे को पानी में अच्छी तरह घोलकर छान लें.
  3. 3
    सीटी लगने के बाद कूकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोलें और दाल को मथनी या फिर कड़छी से मथ लें.
  4. 4
    अब इसमें इमली का पानी, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर , स्वादानुसार नमक और 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं. इतनी देर में इमली का पानी दाल में अच्छी तरह घुल जाएगा.
  5. 5
    दाल को ढककर साइड में रख लें.
  6. 6
    तड़का बनाने के लिए
  7. 7
    मध्यम आंच में एक फ्राई पैन में घी गर्म होने के लिए रखें. जैसे ही यह पिघलने लगे तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
  8. 8
    फिर इसमें लहसुन डालें और 4-5 सेकेंड तक भूनें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर मिर्च के सुनहरा होने तक पकाएं.
  9. 9
    जैसे ही करी पत्ता पक जाएं इसमें दाल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे 5-6 मिनट तक ढककर पकाएं.
  10. 10
    आंच बंद करें और तैयार खट्टी दाल को प्लेन राइस, जीरा राइस या फिर रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#hyderabadi khatti daal #hyderabadi khatti dal #the taste of hyderabad #daal recipe #imli wali daal #tarmarind daal #indian kitchen #indian recipes #indian daal tadka #panchkuti daal recipe #how to make hyderabadi khatti daal recipes in hindi
View Full Version