हैदराबादी खट्टी दाल
दाल में तड़का के साथ कुछ खट्टापन चाहते हैं तो बनाएं हैदराबादी खट्टी दाल. इसे अगर एक बार आप खा लेंगे तो फिर बार-बार बनाएंगे. जानें क्या है इसकी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- दाल के लिए सामग्री
- 1 कप तुअर/ अरहर की दाल, ढाई कप पानी
- 1 टमाटर, कटा हुआ, आधा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
- 2-3 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुई, एक चुटकी हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच इमली बीज निकाला और आधा पानी में 30 मिनट तक भिगोई हुई
- 3-4 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप पानी
- स्वादानुसार नमक, तड़का के लिए सामग्री
- 4 चम्मच घी
- 3-4 साबुत लाल मिर्च
- 8 कलियां लहसुन, बारी कटी हुई
- 12-15 करी पत्ता, आधा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग
विधि
- इमली के गूदे को पानी में अच्छी तरह घोलकर छान लें.
- सीटी लगने के बाद कूकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोलें और दाल को मथनी या फिर कड़छी से मथ लें.
- अब इसमें इमली का पानी, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर , स्वादानुसार नमक और 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं. इतनी देर में इमली का पानी दाल में अच्छी तरह घुल जाएगा.
- दाल को ढककर साइड में रख लें.
तड़का बनाने के लिए
- मध्यम आंच में एक फ्राई पैन में घी गर्म होने के लिए रखें. जैसे ही यह पिघलने लगे तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
- फिर इसमें लहसुन डालें और 4-5 सेकेंड तक भूनें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर मिर्च के सुनहरा होने तक पकाएं.
- जैसे ही करी पत्ता पक जाएं इसमें दाल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे 5-6 मिनट तक ढककर पकाएं.
- आंच बंद करें और तैयार खट्टी दाल को प्लेन राइस, जीरा राइस या फिर रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हैदराबादी खट्टी दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दाल के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
हैदराबादी खट्टी दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल के लिए सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
हैदराबादी खट्टी दाल बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह हैदराबादी खट्टी दाल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
हैदराबादी खट्टी दाल बनाने के लिए दाल के लिए सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, हैदराबादी खट्टी दाल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
हैदराबादी खट्टी दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
हैदराबादी खट्टी दाल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT