Full Version →

ऐसे बनाइए हैदराबादी पालक पनीर

दाल-सब्‍जी वेज,पार्टी,डिनर

ज्यादातर पनीर सभी का फेवरेट होता है. कई तरह के पनीर की सब्जी आपने खाई होंगी. इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं, हैदराबादी पनीर की रेसिपी. हालांकि, देखने में तो यह पालक पनीर जैसा लगता है, लेकिन यह बनाने में उससे बिल्कुल अलग है. इसे बनाने में दही, क्रीम और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया गया है.

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    हैदराबादी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख लें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  3. 3
    अब टमाटर डालकर इनके सॉफ्ट होने तक भूनें.
  4. 4
    इसके बाद पालक और धनिया डालकर पकाएं.
  5. 5
    पालक के सॉफ्ट होते ही आंच बंदकर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
  6. 6
    ठंडा होने पर ग्राइंडर जार में पालक का पेस्ट बना लें.
  7. 7
    अब मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
  8. 8
    इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर हल्का भून लें.
  9. 9
    अब पालक का पेस्ट डालकर कुछ देर पका लें.
  10. 10
    अब इसमें दही और क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 1-2 मिनट तक पका लें.
  11. 11
    जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक और पकाएं.
  12. 12
    (आप चाहें तो जरूरत के अुनसार पानी डाल सकते हैं).
  13. 13
    अब पनीर डालकर 5 मिनट तक ढककर पका लें.
  14. 14
    ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
  15. 15
    तैयार है हैदराबादी पनीर. रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#hyderabadi paneer recipe #paneer hyderabadi #hyderabadi paneer #paneer hyderabadi gravy #paneer recipe #paneer hyderabadi recipes #paneer #paneer recipes #how to make paneer hyderabadi #paneer hyderabadi restaurant #paneer hyderabadi in hindi #paneer hyde
View Full Version