आज के लंच में कुछ स्पेशल बनाने के मूड में हैं तो बनाएं पनीर और कॉर्न का एक लजीज स्वाद. कड़ाही कॉर्न-पनीर की डिश आपके संडे लंच को जायकेदार बना देगी. आइए यहां जानें इसकी आसान सी रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
92 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
250 ग्राम पनीर
10-15 बेबी कॉर्न
2 प्याज
3 शिमला मिर्च
3 टमाटर
2 चम्मच तेल या मक्खन
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
पनीर के मध्यम आकार के चौकोर टुकड़े काट लें और बेबी कॉर्न को पतले स्लाइसेज में काटें.
2
प्याज को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें. इसके साथ ही टमाटर और शिमला मिर्च के बीज निकालकर उनको भी बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें.
3
अब कड़ाही में तेल या मक्खन गरम करके उसमें तेज आंच पर प्याज नरम होने तक भून लें.
4
उसके बाद बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी और नमक मिलाकर सब्जियां नरम होने तक भून लें.
5
अब उसमें पनीर के टुकड़े डालकर और हल्का सा पानी डालकर थोड़ा पका लें.
6
कड़ाही कॉर्न-पनीर तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर रोटी या पुलाव के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#kadahi corn paneer recipe#kadahi corn paneer recipe in Hindi#How to make kadahi corn paneer recipe at home#Homemade kadahi corn paneer recipe#Paneer Recipes