कड़ाही कॉर्न-पनीर
आज के लंच में कुछ स्पेशल बनाने के मूड में हैं तो बनाएं पनीर और कॉर्न का एक लजीज स्वाद. कड़ाही कॉर्न-पनीर की डिश आपके संडे लंच को जायकेदार बना देगी. आइए यहां जानें इसकी आसान सी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम पनीर
- 10-15 बेबी कॉर्न
- 2 प्याज
- 3 शिमला मिर्च
- 3 टमाटर
- 2 चम्मच तेल या मक्खन
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 1 चम्मच कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार
विधि
- प्याज को छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लें. इसके साथ ही टमाटर और शिमला मिर्च के बीज निकालकर उनको भी बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- अब कड़ाही में तेल या मक्खन गरम करके उसमें तेज आंच पर प्याज नरम होने तक भून लें.
- उसके बाद बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी और नमक मिलाकर सब्जियां नरम होने तक भून लें.
- अब उसमें पनीर के टुकड़े डालकर और हल्का सा पानी डालकर थोड़ा पका लें.
- कड़ाही कॉर्न-पनीर तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर रोटी या पुलाव के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कड़ाही कॉर्न-पनीर एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
कड़ाही कॉर्न-पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
कड़ाही कॉर्न-पनीर बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह कड़ाही कॉर्न-पनीर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
कड़ाही कॉर्न-पनीर बनाने के लिए 250 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, कड़ाही कॉर्न-पनीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
कड़ाही कॉर्न-पनीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
कड़ाही कॉर्न-पनीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT