पनीर चमन

पनीर चमन

कश्मीर में खाए जाने वाले पकवानो में एक पकवान पनीर चमन भी है. जायके और सेहत से भरा यह पनीर बस कश्मीर तक ही सीमित रह गया है, लेकिन इसकी मिटती पहचान को आप बचा सकते हैं. आज ही बनाएं पनीर चमन...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम पनीर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 2 बड़ा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- पनीर को छोटे टुकड़ो में काट लें.
- एक पैन में 1 चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें और पनीर को सुनहरा होने तक फ्राई कर निकाल लें.
- अब एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अदरक का पेस्ट, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक और फ्राइड पनीर मिलाकर एक तरफ रख दें.
- फिर दूसरे पैन में बाकी बचा हुआ घी गरम करें और इसमें पनीर डालें और थोड़ा पानी मिलाएं. मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं. (ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा पके नहीं.)
- पकने के बाद पनीर को धनिया पत्ती से गार्निश करें और चावल , रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (153 ratings)
3.6 avg from 153 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर चमन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes