चोकर का पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,हेल्‍दी फूड

चोकर का पराठा

पराठे पसंद हैं, लेकिन सेहत को लेकर फिक्रमंद भी हैं तो अब खाइए चोकर का पराठा. जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पराठे के लिए सामग्री:, आधा कप गेहूं का आटा
  • 4 बड़े चम्मच चोकर, आधा छोटा चम्मच नमक
  • 3 बड़ा चम्मच टोंड मिल्क का दही
  • 2 छोटे चम्मच तेल पराठे सेंकने के लिए , भरावन की सामग्री:
  • 3 बड़ा चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1 चौथाई कप पनीर, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच उबली व मैश की हुई हरी मटर, नमक स्वादानुसार, कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल या बर्तन में भरावन की सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- आटे में चोकर, नमक और दही डालकर गूंद लें. जरूरत हो तो थोड़ा-सा पानी मिला लें.
- आटे को ढककर 20 मिनट तक रख दें.
- तय समय के बाद आटे की 4-5 लोइयां बना लें.
- हर लोई को बेल कर थोड़ा भरावन डालें और बंदकर फिर बेल लें.
- अब मध्यम आंच पर तवा रखें और इसमें हल्का-सा तेल डालकर दोनों तरफ पराठों को करारा होने तक सेंक लें.
- इन पराठों को दही और अचार के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (12 ratings)
3.9 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चोकर का पराठा एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे पराठे के लिए सामग्री:, आधा कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes