करेले की साधारण सी सब्जी को कहें बाय-बाय. बनाएं इसकी क्रिस्पी और क्रंची सब्जी जिसका नाम करेला फ्राई. जानें बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
362 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा किलो करेला
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 छोटा चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
4 हरी मिर्च, कटी हुई, आधा कटोरी करी पत्ता
2 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, कटी हुई
🍳 विधि
1
सबसे पहले करेले को गोल टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रखें. फिर इसमें हल्दी और नमक मिलाकर 15 मिनट तक रख दें.
2
तय समय बाद करेले को हथेलियों से दबाकर इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें. (आप चाहें तो करेले को नमक मिले पानी में 2 बार धो भी सकते हैं.)
3
अब एक फ्राई पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए तेज आंच में रखें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें उड़द दाल , हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं.
4
अब इसमें कटे हुए करेले डालकर आंच धीमी कर दें और अच्छी तरह मसाले में मिला लें.
5
इसके बाद इसमें धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर डालें और मिक्स कर पैन का ढक्कन बंद कर 5-10 मिनट तक पकाएं.
6
तय समय बाद ढक्कन खोलें और 1-2 बार चला लें. फिर इसमें चीनी मिलाएं और करेले को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
7
अब इसमें धनिया पत्तियां डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
8
करेले फ्राई को रोटी और पराठे के साथ सर्व करें.
#bitter melon fry#karela fry#karela fry pan recipe#bitter melon fry recipe#karela tawa fry#indian kitchen#indian recipes#how to make karela fry recipe in hindi#bharwan karela#karele ki meethi sabji