करेला फ्राई

करेला फ्राई

करेले की साधारण सी सब्जी को कहें बाय-बाय. बनाएं इसकी क्रिस्पी और क्रंची सब्जी जिसका नाम करेला फ्राई. जानें बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो करेला
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 4 हरी मिर्च, कटी हुई, आधा कटोरी करी पत्ता
  • 2 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, कटी हुई

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले करेले को गोल टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रखें. फिर इसमें हल्दी और नमक मिलाकर 15 मिनट तक रख दें.
- तय समय बाद करेले को हथेलियों से दबाकर इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें. (आप चाहें तो करेले को नमक मिले पानी में 2 बार धो भी सकते हैं.)
- अब एक फ्राई पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए तेज आंच में रखें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें उड़द दाल , हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें कटे हुए करेले डालकर आंच धीमी कर दें और अच्छी तरह मसाले में मिला लें.
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर डालें और मिक्स कर पैन का ढक्कन बंद कर 5-10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय बाद ढक्कन खोलें और 1-2 बार चला लें. फिर इसमें चीनी मिलाएं और करेले को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
- अब इसमें धनिया पत्तियां डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- करेले फ्राई को रोटी और पराठे के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (362 ratings)
4 avg from 362 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करेला फ्राई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो करेला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes