राजमा चावल का कॉम्बिनेशन खाने में लाजवाब लगता है. वैसे तो आपने कई तरह से राजमा बनाकर खाया होगा, लेकिन आज हम बता रहे हैं कश्मीरी काजू राजमा की रेसिपी जो खाने में बहुत लजीज लगती है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 1/2 कप राजमा
1 प्याज
2 हरी मिर्च
1/2 कप दही, एक चुटकी हींग, एक चुटकी बेकिंग सोडा
1 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून अदरक पाउडर
1 टीस्पून अदरक पेस्ट
1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
2 टेबलस्पून काजू पेस्ट, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले राजमा को पानी में लगभर 8 घंटों के लिए भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद भीगे हुए राजमा को कूकर में डालकर उबाल लें.
3
उबले हुए राजमा का पानी छानकर अलग रख दें और राजमा प्लेट में निकाल लें.
4
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
5
इसमें हींग और जीरा डालकर फ्राई कर लें.
6
अब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
7
फिर अदरक पाउडर, अदरक का पेस्ट और फेंटी हुई दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं, इससे दही फटेगा नहीं.
8
मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काजू का पेस्ट और राजमा डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
9
अब 1 कप पानी डालकर ग्रेवी के गाढ़ा गाढ़ी होने तक पकाएं.
10
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें.
11
तैयार है कश्मीरी काजू मसाला राजमा. हरा धनिया डालकर चावल के साथ सर्व करें.
#kashmiri kaju rajma#easy kashmiri kaju rajma#tasty kashmiri kaju rajma#home made kashmiri kaju rajma#kashmiri kaju rajma bnae vidhi#kashmiri kaju rajma in hindi#how to make kashmiri kaju rajma in hindi#how to make kashmiri kaju rajma