लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा
राजमा चावल का कॉम्बिनेशन खाने में लाजवाब लगता है. वैसे तो आपने कई तरह से राजमा बनाकर खाया होगा, लेकिन आज हम बता रहे हैं कश्मीरी काजू राजमा की रेसिपी जो खाने में बहुत लजीज लगती है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 1/2 कप राजमा
- 1 प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 कप दही, एक चुटकी हींग, एक चुटकी बेकिंग सोडा
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून अदरक पाउडर
- 1 टीस्पून अदरक पेस्ट
- 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 2 टेबलस्पून काजू पेस्ट, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- तय समय के बाद भीगे हुए राजमा को कूकर में डालकर उबाल लें. - उबले हुए राजमा का पानी छानकर अलग रख दें और राजमा प्लेट में निकाल लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें. - इसमें हींग और जीरा डालकर फ्राई कर लें.
- अब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. - फिर अदरक पाउडर, अदरक का पेस्ट और फेंटी हुई दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं, इससे दही फटेगा नहीं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काजू का पेस्ट और राजमा डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- अब 1 कप पानी डालकर ग्रेवी के गाढ़ा गाढ़ी होने तक पकाएं.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है कश्मीरी काजू मसाला राजमा. हरा धनिया डालकर चावल के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 1/2 कप राजमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा बनाने के लिए सबसे पहले 1 1/2 कप राजमा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा बनाने के लिए 1 1/2 कप राजमा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच या डिनर में बनाएं कश्मीरी काजू राजमा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT