Full Version →

ऐसे बनाएं कश्मीरी मिर्च आलू

दाल-सब्‍जी वेज

देगी मिर्च डालकर कश्मीरी स्टाइल में बनाए गए ये आलू खाने में बहुत ही लाजवाब लगते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें. पानी में नमक, एक छोटा चम्मच देगी मिर्च, नींबू का रस डालकर आलू उबालें और आलू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें.
  2. 2
    आलू के स्लाइस को ठंडा करने रख दें और इसी बीच धीमी आंच में एक तवा में दो चम्मच घी डालकर गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    घी के गरम होते ही आलू को हल्का भून लें और आंच बंद कर दें.
  4. 4
    अब एक दूसरे पैन में बाकी का बचा घी, काली मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें.
  5. 5
    अदरक के भुनते ही सौंफ और देगी मिर्च मिलाएं.
  6. 6
    एक मिनट बाद पानी डालें और पानी में पहला उबाल आते ही आलू और नमक डालकर पकाएं.
  7. 7
    जब पानी सूखकर सभी मसाले आलू के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएंगे तो आंच बंद कर दें.
  8. 8
    तैयार है कश्मीरी मिर्च आलू. नारियल के टुकड़े, इलायची पाउडर, हरा धनिया और हरी प्याज से गार्निश कर सर्व करें.
  9. 9
    नोट:
  10. 10
    आप चाहें तो ऊपर से क्रीम भी डाल सकते हैं.
#aloo #potatoes #aloo palda #how to make kashmiri mirch aloo recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #darjeeling style khatta meetha aloo #aloo ke pakode #aloo paratha parantha #aloo besan ke sev #chole aloo tikki #aloo kulcha #aloo sooji poori #mas
View Full Version