कटहल की सब्जी
कटहल की मसालेदार सब्जी कच्चे और छोटे कटहल से बनाई जाती है. इसे आप लंच और डिनर में बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 250 ग्राम कटहल, छोटे पीस में कटे हुए
- 1 बड़ा आलू
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 4-5 कड़ी पत्ते
- 1 चम्मच सौंफ, छौंकने के लिये, मसाला बनाने की सामग्री
- 4-5 लाल मिर्च
- 2 चम्मच घिसा हुआ नारियल
- 2 छोटे पीस दालचीनी
- 1 चम्मच चने की दाल
- 4 काजू
- 2 लौंग
- 2 इलायची
🍳 विधि
-
1
कटहल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसी तरह आलू को भी काट लें.
-
2
कूकर में आलू और कटहल को तेज आंच पर एक सीटी आने तक पका लें.
-
3
अब मसाले वाली सामग्री में को मिक्सी में पीस लें.
-
4
कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें कड़ी पत्ते और सौंफ डालकर भूनें.
-
5
जब सौंफ चटकने लगे तो उसमें प्याज और टमाटर डालकर फ्राई करें.
-
6
जब मसाला तेल से अलग हो जाए तो उसमें पिसा हुआ मसाला और नमक डालकर चलाएं.
-
7
आखिर में ¼ कप पानी डाल कर ऊपर से कटहल और आलू मिलाएं. इसे मिक्स करें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
-
8
कोशिश करें कि कटहल टूटने ना पाए.
-
9
गरमागर्म सब्जी को रोटी या चावल के साथ सर्व करें हैं.
#kathal ki sabji
#kathal ki sabji recipe
#how to make kathal ki sabji recipe
#kaju korma
#kaju korma recipe in hindi