Full Version →

करारी भुजिया नहीं, लीजिए कुरकुरी भिंडी का स्वाद

दाल-सब्‍जी वेज

भिंडी मसाला और शाही भिंडी के बाद अब ट्राई करें भिंडी का कुरकुरा स्वाद. इसमें भिंडी को लंबे लच्छे में काटकर बेसन के साथ मिक्स कर फ्राई किया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले भिंडी को धोकर साफ कर लें और कपड़े से पोछ लें.
  2. 2
    अब भिंडी को बीच से लंबा काट लें. फिर इसे पतली-पतली बारीक लंबे लच्छों में काट लें. इसी तरीके से सारी भिंडी काट लें.
  3. 3
    कटी भिंडी को एक थाली में रखकर थोड़ा सा पानी छिड़कें और फिर बेसन, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिलाएं.
  4. 4
    तेज आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तो आंच मीडियम कर दें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही एक-एक मुट्ठी भिंडी डालकर कुरकुरी होने तक फ्राई कर लें. तैयार भिंडी को किचन पेपर पर निकालते जाएं. जिससे इनका तेल निकल जाए.
  6. 6
    तैयार है कुरकुरी भिंडी.
  7. 7
    नोट:
  8. 8
    भिंडी फ्राई करते समय आंच मीडिमय ही रखें.तेज आंच में भिंडी जल सकती है.
  9. 9
    फ्राई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि तेल अच्छी तरह गरम हो. नहीं तो भिंडी में करारापन नहीं आएगा.
  10. 10
    आप चाहें तो भिंडी पर चाट मसाला बुरककर भी इसे खा सकते हैं.
#ladys finger #bhindi #punjabi bhindi masala #indian kitchen #indian recipe #how to make kurkuri bhindi recipe in hindi #how to cut bhindi in hindi #besanwali bhindi #bhindi ka salan #shahi bhindi #bhindi tamatar ka soup #masaledar gravy bhindi #spicy bhin
View Full Version