करारी भुजिया नहीं, लीजिए कुरकुरी भिंडी का स्वाद

करारी भुजिया नहीं, लीजिए कुरकुरी भिंडी का स्वाद

भिंडी मसाला और शाही भिंडी के बाद अब ट्राई करें भिंडी का कुरकुरा स्वाद. इसमें भिंडी को लंबे लच्छे में काटकर बेसन के साथ मिक्स कर फ्राई किया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • भिंडी 250 ग्राम, चार बड़ा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक छोटी कटोरी पानी, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले भिंडी को धोकर साफ कर लें और कपड़े से पोछ लें.
- अब भिंडी को बीच से लंबा काट लें. फिर इसे पतली-पतली बारीक लंबे लच्छों में काट लें. इसी तरीके से सारी भिंडी काट लें.

- कटी भिंडी को एक थाली में रखकर थोड़ा सा पानी छिड़कें और फिर बेसन, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिलाएं.

- तेज आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तो आंच मीडियम कर दें.

- तेल के गरम होते ही एक-एक मुट्ठी भिंडी डालकर कुरकुरी होने तक फ्राई कर लें. तैयार भिंडी को किचन पेपर पर निकालते जाएं. जिससे इनका तेल निकल जाए.

- तैयार है कुरकुरी भिंडी.

नोट:
- भिंडी फ्राई करते समय आंच मीडिमय ही रखें.तेज आंच में भिंडी जल सकती है.
- फ्राई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि तेल अच्छी तरह गरम हो. नहीं तो भिंडी में करारापन नहीं आएगा.
- आप चाहें तो भिंडी पर चाट मसाला बुरककर भी इसे खा सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (14 ratings)
4 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करारी भुजिया नहीं, लीजिए कुरकुरी भिंडी का स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे भिंडी 250 ग्राम, चार बड़ा चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक छोटी कटोरी पानी, तलने के लिए तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes