Full Version →

लौकी चने की दाल

दाल-सब्‍जी वेज

चने की दाल के साथ लौकी का कॉम्बिनेशन खाने में बहुत ही उम्दा लगता है. आइए जानते हैं लौकी चने की दाल बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
42 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चने की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.चना दाल का भरवां पराठा बनाने की विधि
  2. 2
    लौकी छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक कूकर में तेल गर्म करने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं. अब प्याज, लहसुन और अदरक डालें.आप खीरा-चना दाल सलाद बनाना चाहते हैं यहां इसका तरीका
  4. 4
    प्याज सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  5. 5
    मसाले को तब तक भूनते रहें जब तक कि यह तेल न छोड़ने लगे. फिर भुने हुए मसाले में लौकी और चने की दाल डालकर मिक्स करें. 2-3 मिनट चलाने के बाद कूकर में थोड़ा पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें.लौकी दो प्याजा
  6. 6
    2 सीटी आने के आंच बंद कर दें. कूकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक सब्जी को और पकाएं.
  7. 7
    फिर इसमें हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें. लौकी चने की दाल तैयार है, रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं या सर्व करें.
#lauki chana dal sabji #chana dal lauki sabji recipe in hindi #chana dal sabji recipe in hindi #lauki ki sabji #lauki tamatar ki sabji #chana daal kheere ki sabji #lauki ka halwa #chana daal ke parathe #how to make lauki chana dal sabji recipe in hindi #in
View Full Version