लौकी चने की दाल

लौकी चने की दाल

चने की दाल के साथ लौकी का कॉम्बिनेशन खाने में बहुत ही उम्दा लगता है. आइए जानते हैं लौकी चने की दाल बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम लौकी
  • 100 ग्राम चना दाल
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 2 छोटा चम्मच तेल, चुटकीभर हींग, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चने की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.चना दाल का भरवां पराठा बनाने की विधि
- लौकी छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक कूकर में तेल गर्म करने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं. अब प्याज, लहसुन और अदरक डालें.आप खीरा-चना दाल सलाद बनाना चाहते हैं यहां इसका तरीका
- प्याज सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- मसाले को तब तक भूनते रहें जब तक कि यह तेल न छोड़ने लगे. फिर भुने हुए मसाले में लौकी और चने की दाल डालकर मिक्स करें. 2-3 मिनट चलाने के बाद कूकर में थोड़ा पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें.लौकी दो प्याजा
- 1-2 सीटी आने के आंच बंद कर दें. कूकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक सब्जी को और पकाएं.
- फिर इसमें हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें. लौकी चने की दाल तैयार है, रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं या सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (42 ratings)
4.1 avg from 42 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लौकी चने की दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम लौकी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes