खीरा-चना दाल सलाद

खीरा-चना दाल सलाद

खाने में हल्‍का और ताजा स्‍वाद चखना चाहते हैं तो बनाएं खीरा-चना दाल सलाद. इसे महाराष्‍ट्र में बड़े चाव से खाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम चने की दाल
  • 250 ग्राम खीरा
  • 2 छोटे चम्‍मच नारियल, कसा हुआ, एक छोटा चम्‍मच नींबू का रस, एक छोटा चम्‍मच चीनी पिसी हुई
  • 2 छोटे चम्‍मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्‍मच मेथी दाना
  • 2 छोटे चम्‍मच हरा धनिया, कटा हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च, कटी हुई, एक चम्‍मच अदरक, कसी हुई
  • 4-5 कड़ी पत्‍ते, चुटकीभर हींग, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- पैन में चने की दाल डालकर 2 से 3 मिनट तक तेज आंच पर भून लें.
- फिर इसे बॉउल में डालकर पानी में 8-10 घंटे के लिए भिगो दें.
- जब दाल फूल जाए तो इसे दरदरा पीस लें.
- अब खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें और नमक मिलाकर अलग रख दें.
- हरी मिर्च और अदरक को एक साथ पीसकर पेस्‍ट बना लें.
- अब चने की दाल, खीरा और अदरक-मिर्च का पेस्‍ट मिलाकर इसे अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें.
- तैयार सलाद में कटा हरा धनिया, कसा हुआ नारियल, नींबू का रस और पिसी चीनी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें मेथीदाना, हींग और करी पत्‍ते का तड़का लगाएं.
- इस तड़के को सलाद के ऊपर डालें और सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (28 ratings)
4 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खीरा-चना दाल सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम चने की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes