Full Version →

स्वाद में जान डाल देगी ये लहसुनी पालक

दाल-सब्‍जी वेज

पालक पनीर से लेकर इसके पराठे तक पालक की हर एक डिश स्वादिष्ट होती है, लेकिन आज इन सबसे हटकर बेहद सादा और झटपट तैयार होने वाली लहसुनी पालक की रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर प्रेशर कूकर में पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें.
  2. 2
    प्रेशर खत्म होने पर पालक को ठंडे पानी में डाल दें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  4. 4
    इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
  5. 5
    फिर प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
  6. 6
    इस बीच ग्राइंडर जार में पालक और हरी मिर्च को पीस कर इसका पेस्ट बना लें.
  7. 7
    इस पिसी हुई पालक को भुने हुए प्याज लहसुन के साथ डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    इसमें गरम मसाला और नमक डालकर 2 मिनट और पकाएं. अगर पालक गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
  9. 9
    दूसरी ओर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
  10. 10
    इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर तड़के को तुरंत पालक पर डाल गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है लहसुनी पालक. रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें.
#lehsuni palak #easy lehsuni palak #tasty lehsuni palak #home made lehsuni palak #lehsuni palak bnae vidhi #lehsuni palak in hindi #how to make lehsuni palak in hindi #how to make lehsuni palak
View Full Version