स्वाद में जान डाल देगी ये लहसुनी पालक

स्वाद में जान डाल देगी ये लहसुनी पालक

पालक पनीर से लेकर इसके पराठे तक पालक की हर एक डिश स्वादिष्ट होती है, लेकिन आज इन सबसे हटकर बेहद सादा और झटपट तैयार होने वाली लहसुनी पालक की रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 किलो पालक
  • 2 टेबलस्पून लहसुन कटी हुई
  • 1/2 कप प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर प्रेशर कूकर में पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें.
- प्रेशर खत्म होने पर पालक को ठंडे पानी में डाल दें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
- फिर प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
- इस बीच ग्राइंडर जार में पालक और हरी मिर्च को पीस कर इसका पेस्ट बना लें.
- इस पिसी हुई पालक को भुने हुए प्याज लहसुन के साथ डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
- इसमें गरम मसाला और नमक डालकर 2 मिनट और पकाएं. अगर पालक गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
- दूसरी ओर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- इसमें सूखी लाल मिर्च डालकर तड़के को तुरंत पालक पर डाल गैस बंद कर दें.
- तैयार है लहसुनी पालक. रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद में जान डाल देगी ये लहसुनी पालक एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes