Full Version →

ऐसे बनाइए मलाई मकई पालक की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

मलाई मकई पालक की सब्जी में मकई और पालक को गर्म पानी में उबाला जाता है और इसके बाद पालक को पीसकर इस लजीज सब्जी को बनाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें.
  2. 2
    जब पानी में उबाल आने लगे तो आंच बंद कर दें और पालक डालकर 8 से 10 मिनट तक छोड़ दें.
  3. 3
    इसके बाद पालक को ठंडे पानी से धोकर बारीक काट लें और बारीक पीस लें.
  4. 4
    इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
  6. 6
    जीरा चटकने के बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  7. 7
    जब प्याज सुनहरा भुन जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें.
  8. 8
    अब मकई, पालक, अमचूर  और नमक डालकर मिलाएं.
  9. 9
    इसे कुछ देर तक पकने दें जब तक कि यह हल्का गाढ़ा न हो जाए.
  10. 10
    इसके बाद इसमें मलाई डालकर आंच बंद कर दें.
  11. 11
    आखिर में ऊपर से कसूरी मेथी डाल दें.
  12. 12
    तैयार है मलाई मकई पालक की सब्जी. इसे रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#how to make malai makai palak recipe in hindi #palak cream curry #malai palak rasika #malai palak recipe in hindi #dal dhungaree #palak chaat #palak paneer #palak cream curry malai palak rasika #malai palak recipe in hindi #creamy palak recipe #dal dhung
View Full Version