ऐसे बनाइए मलाई मकई पालक की सब्जी

ऐसे बनाइए मलाई मकई पालक की सब्जी

मलाई मकई पालक की सब्जी में मकई और पालक को गर्म पानी में उबाला जाता है और इसके बाद पालक को पीसकर इस लजीज सब्जी को बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आधा किलो पालक, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक कप मकई (उबली हुई), आधा कप मलाई (क्रीम), एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच जीरा, दो छोटा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें.
- जब पानी में उबाल आने लगे तो आंच बंद कर दें और पालक डालकर 8 से 10 मिनट तक छोड़ दें.
- इसके बाद पालक को ठंडे पानी से धोकर बारीक काट लें और बारीक पीस लें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
-  तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
- जीरा चटकने के बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- जब प्याज सुनहरा भुन जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें.
- अब मकई, पालक, अमचूर  और नमक डालकर मिलाएं.
- इसे कुछ देर तक पकने दें जब तक कि यह हल्का गाढ़ा न हो जाए.
- इसके बाद इसमें मलाई डालकर आंच बंद कर दें.
- आखिर में ऊपर से कसूरी मेथी डाल दें.
- तैयार है मलाई मकई पालक की सब्जी. इसे रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए मलाई मकई पालक की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो पालक, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक कप मकई (उबली हुई), आधा कप मलाई (क्रीम), एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, तीन हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच जीरा, दो छोटा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes