Full Version →

लंच में बनाएं मसाला कटहल

दाल-सब्‍जी वेज

अक्सर कटहल की सब्जी बनाने के लिए इसे उबालना पड़ता है, लेकिन आज हम बता रहे हैं कि कटहल को बिना उबाले कैसे इतनी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हाथों को तेल से चिकना कर कटहल को छोटा-छोटा काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गर्म होने पर कटहल के टुकड़े डालकर फ्राई करें.
  4. 4
    कटहल के टुकड़े जब हल्के सुनहरे हो जाएं तब इन्हें प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  5. 5
    इसी तेल में राई और जीरा डालकर तड़काएं.
  6. 6
    इनके चटकने के बाद प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
  7. 7
    अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
  8. 8
    इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें.
  9. 9
    मसाले के तेल छोडने पर इसमें कटहल और 1/2 कप पानी डालकर मिक्स करें और 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
  10. 10
    तय समय के बाद देखें कि कटहल का पानी हल्का सूख गया है तब गैस बंद कर हरा धनिया डालकर मिक्स करें.
  11. 11
    तैयार है मसाला कटहल. पराठे के साथ इसे सर्व करें.
#masala kathal #easy masala kathal #tasty masala kathal #home made masala kathal #masala kathal in hindi #how to make masala kathal in hindi #masala kathal bnae vidhi #how to make masala kathal jack fruit #jackfruit gravy
View Full Version