Full Version →

लंच में बनाएं मसूर दाल तड़का

दाल-सब्‍जी वेज

यूं तो मसूर की दाल हर कोई बनाना जानता है और आपने भी इसे कई तरह से बनाकर इसका स्वाद लिया होगा, लेकिन आज हम बता रहे हैं मसूर दाल तड़का की रेसिपी जो खाने में बेहद लजीज लगती है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, नमक, हल्दी पाउडर और पानी डालकर 4 सीटी आने तक पका लें.
  2. 2
    कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
  3. 3
    दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
  5. 5
    अब प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  6. 6
    फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
  7. 7
    अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और सब्जी मसाला मिलाएं.
  8. 8
    फिर पैन में उबली हुई दाल डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है मसूर दाल तड़का. रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
#masoor dal tadka #easy masoor dal tadka #tasty masoor dal tadka #home made masoor dal tadka #masoor dal tadka bnae vidhi #masoor dal tadka in hindi #how to make masoor dal tadka in hindi #make masoor dal tadka
View Full Version