लंच में बनाएं मसूर दाल तड़का

लंच में बनाएं मसूर दाल तड़का

यूं तो मसूर की दाल हर कोई बनाना जानता है और आपने भी इसे कई तरह से बनाकर इसका स्वाद लिया होगा, लेकिन आज हम बता रहे हैं मसूर दाल तड़का की रेसिपी जो खाने में बेहद लजीज लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मसूर की दाल
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 प्याज (कटी हुई)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 4-6 कली लहसुन (कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून सब्जी मसाला
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, नमक, हल्दी पाउडर और पानी डालकर 4 सीटी आने तक पका लें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
- दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
- अब प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और सब्जी मसाला मिलाएं.
- फिर पैन में उबली हुई दाल डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है मसूर दाल तड़का. रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मसूर दाल तड़का एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मसूर की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes