Full Version →

मटर कोफ्ता

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

मटर के परांठे, सब्‍जी, चटनी और न जाने कितने और स्‍वाद तो आपने चखे होंगे. लेकिन आज हम आपको बताएंगे मटर के कोफ्ते बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
443 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मटर के दानों को धोकर उबाल लें और उबले आलू को मैश कर लें.
  2. 2
    उबाले हुए मटर के दानों को दरदरा पीस लें और उसमें आलू, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह मिलाकर कोफ्ते का मिश्रण बना लें.
  3. 3
    तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले कोफ्ते बनाकर प्‍लेट में रख लें.
  4. 4
    अब कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार कोफ्तों को उसमें उालकर ब्राउन होने तक तल लें.
  5. 5
    तले हुए कोफ्तों को निकाल कर प्लेट में रखते जाएं.
  6. 6
    ग्रेवी के लिए
  7. 7
    टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस कर पेस्ट बना लें.
  8. 8
    अब कड़ाही में तेल गरम करें और गरम तेल में जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालें.
  9. 9
    अब उसमें टमाटर-अदरक का पेस्ट डालें और मसाले को अच्‍छी तरह भून लें.
  10. 10
    अब इस मसाले में मलाई डाल कर 2 मिनट तक चलाएं.
  11. 11
    तरी को आप जितना गाढ़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दें.
  12. 12
    स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर 5 मिनट तक इसे पकने दें.
  13. 13
    कोफ्ते की तरी तैयार है. अब इसमें तैयार कोफ्ते डाल कर 2 मिनट के लिए ढककर रख दें और गैस बंद कर दें.
  14. 14
    तैयार मटर कोफ्ते की सब्जी को हरे धनिया से सजा कर रोटी या पुलाव के साथ सर्व करें.
#matar kofta recipe #matar kofta recipe in Hindi #malai Kofta #Lauki kofta #Khoya matar recipe #Khoya matar recipe in hindi #matar ka nimona
View Full Version