मटर कोफ्ता
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

मटर कोफ्ता

मटर के परांठे, सब्‍जी, चटनी और न जाने कितने और स्‍वाद तो आपने चखे होंगे. लेकिन आज हम आपको बताएंगे मटर के कोफ्ते बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मटर के दाने, छिले हुए
  • 2 आलू, उबले हुए
  • 1 बड़ा चम्‍मच बेसन
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 चम्‍मच अदरक, कद्दूकस की हुई, नमक स्वादानुसार, ग्रेवी के लिए
  • 3 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच मलाई या क्रीम
  • 1/6 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्‍मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार
  • 1 कप तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- मटर के दानों को धोकर उबाल लें और उबले आलू को मैश कर लें.
- उबाले हुए मटर के दानों को दरदरा पीस लें और उसमें आलू, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह मिलाकर कोफ्ते का मिश्रण बना लें.
- तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले कोफ्ते बनाकर प्‍लेट में रख लें.
- अब कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार कोफ्तों को उसमें उालकर ब्राउन होने तक तल लें.
- तले हुए कोफ्तों को निकाल कर प्लेट में रखते जाएं.

ग्रेवी के लिए
- टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस कर पेस्ट बना लें.
- अब कड़ाही में तेल गरम करें और गरम तेल में जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालें.
- अब उसमें टमाटर-अदरक का पेस्ट डालें और मसाले को अच्‍छी तरह भून लें.
- अब इस मसाले में मलाई डाल कर 2 मिनट तक चलाएं.
- तरी को आप जितना गाढ़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दें.
- स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर 5 मिनट तक इसे पकने दें.
- कोफ्ते की तरी तैयार है. अब इसमें तैयार कोफ्ते डाल कर 2 मिनट के लिए ढककर रख दें और गैस बंद कर दें.
- तैयार मटर कोफ्ते की सब्जी को हरे धनिया से सजा कर रोटी या पुलाव के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (443 ratings)
4.3 avg from 443 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मटर कोफ्ता एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप मटर के दाने, छिले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes