खोया मटर
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

खोया मटर

मटर को आपने कई तरह से बनाया और चखा होगा. घर में मेहमान आए हों या फिर त्योहार में कुछ नया बनाना चाहते हों तो लंच या डिनर में सर्व करें खोया मटर की यह लजीज रेसिपी... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 लौंग
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच घी
  • 3/4 खोया, (मावा) कप कसा हुआ
  • 1 1/4 कप हरे मटर, उबले हुए
  • 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच सौंफ का पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- एक नॉन-स्टिक कड़ाही में तेल और घी गरम करें.
- अब उसमें हींग, लौंग और मावा डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- खोया में पेस्ट में हरी मिर्च, टमाटर, धनिया पाउडर, सौंफ का पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डालकर मीडियम आंच में 5 मिनट तक पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते जाएं.
- अब तैयार मिश्रण में नमक, हरे मटर और कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं और फिर से 3-4 मिनट तक पकाएं.
- खोया मटर की रेसिपी तैयार है. चपाती या राइस के साथ इस डिश करे गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (139 ratings)
4 avg from 139 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खोया मटर एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 लौंग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes