Full Version →

ये है मसालेदार मटर पनीर बनाने का तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

अगर आप पनीर से कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे बनाइए मसालेदार मटर पनीर की ये सब्जी. खाने का मजा दोगुना हो जाएगा.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
  3. 3
    जीरे के चटकते ही प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  4. 4
    प्याज के भुनते ही टमाटर डालें.
  5. 5
    टमाटर जैसे ही थोड़ा सॉफ्ट हो जाए हल्दी, लाल मिर्च पाउडर , जीरा पाउडर, देगी मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें.
  6. 6
    मसालों को एक बार चलाकर तुरंत थोड़ा सा पानी डाल दें ताकि मसाला अच्छे से भुन जाए.
  7. 7
    मसाले के तेल छोड़ते ही मटर और पनीर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
  8. 8
    पानी और नमक डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है मसालेदार मटर पनीर.
  10. 10
    गर्मागर्म पूरियों या पराठों के साथ सर्व करें.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    आप चाहें तो अंत में कसूरी मेथी डालकर एक बार चला लें. इससे एक अलग स्वाद आएगा.
#matar #paneer #indian kitchen #indian recipe #how to make matar paneer tastes spicy at home recipe in hindi #paneer pakoda #paneer lababdar #paneer pasanda #shahi paneer #how to keep peas fresh #matar kachodi recipe in hindi
View Full Version