Full Version →

ठंड है और मेथी का सीजन भी, तो बनाइए मेथी मलाई पनीर की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

मेथी मलाई पनीर की सब्जी में मेथी साग और क्रीम को डालकर बनाया जाता है. इसमें प्याज, काजू पेस्ट और मसालों के साथ मेथी साग को भूनकर पनीर के लिए ग्रेवी बनाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 1.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  2. 2
    तेल गरम होने के बाद इसमें तेज पत्ता, इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर चटकने तक भून लें.
  3. 3
    चटकने के बाद इसमें प्याज डालकर आंच मीडियम कर दें और प्याज को सुनहरा होने तक भून लें.
  4. 4
    इसके बाद इसमें मेथी साग, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मसलों को 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भून लें.
  5. 5
    अब इसमें काजू पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  6. 6
    इसके बाद इसमें टमाटर डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनते हुए पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद इसमें क्रीम डालें और अच्छे से मिला लें.
  8. 8
    इसके बाद एक कप पानी और चीनी डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    जब 2 से 3 उबाल आने लगे तो इसमें पनीर डालकर 1 से 2 उबाल आने तक पकाएं.
  10. 10
    तैयार है मेथी मलाई पनीर. आंच बंद करें और एक बाउल में निकालकर रोटी या नान के साथ गर्मागरम खाएं.
#how to make methi malai paneer recipe in hindi #methi malai paneer #methi paneer currymethi malai paneer #pakwangali methi malai matar recipe #methi malai paneer tarla dalal #methi malai paneer recipe in hindi #kasuri methi paneer recipe #kasoori methi ma
View Full Version