Full Version →

लंच में ऐसे बनाइए मेथी मसाला भिंडी

दाल-सब्‍जी वेज

मेथी मसाला भिंडी बनाने के लिए पहले कुछ साबुत मसालों को रोस्टकर मसाला तैयार किया जाता है. फिर इस मसाले में भिंडी को मैरिनेट करके कुछ देर रखा जाता है, उसके बाद प्याज, टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है. इसका जायका तब बढ़ जाता है जब इसमें मेथी की पत्तियां डाल दी जाती हैं.

Servings
4

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    मेथी भिंडी मसाला बनाने के लिए सबसे साबुत मसालों को रोस्ट करना होगा.
  2. 2
    इसके लिए धीमी आंच पर एक पैन रखें. इसमें साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, साबुत लाल मिर्च, अमचूर, बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर 3-5 मिनट तक चलाते हुए रोस्ट कर लें.
  3. 3
    रोस्ट करने के बाद इन सारे मसालों को एक प्लेट पर निकाल लें.
  4. 4
    ठंडा होने के बाद मसालों को पीस लें.
  5. 5
    भिंडी को धो लें. कपड़े पोछकर साफ कर लें और बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
  6. 6
    भिंडी के टुकड़ों के बड़े बर्तन में डालें. इसमें पिसा हुआ मसाला, सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  7. 7
    मसाला लगी भिंडी को 15 मिनट तक मैरिनेट करके रख दें.
  8. 8
    इसके बाद मीडियम आंच में कड़ाही रखें. इसमें बचा हुआ सरसों का तेल और नॉर्मल तेल डालकर गर्म करें.
  9. 9
    गर्म तेल में हींग और जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद इसमें प्याज डालकर 4-5 मिनट तक पका लें.
  10. 10
    इसके बाद कड़ाही में नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाकर पकाएं.
  11. 11
    इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर गलने तक पकाएं.
  12. 12
    टमाटर के गलने के बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी डालें और मिला लें.
  13. 13
    ग्रेवी पकने के बाद इसमें पानी, हरी मिर्च और मेथी की पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  14. 14
    8 मिनट तक पकाने के बाद इसमें मैरिनेट की हुई भिंडी डालकर मिला लें.
  15. 15
    धीमी आंच रखें और ढककर 20 मिनट तक पकाएं.
  16. 16
    बीच-बीच में चलाते रहे हैं. तय समय बाद ढक्कन हटाकर गरम मसाला मिला दें.
  17. 17
    ढककर 2-3 मिनट तक पकाकर आंच से उतार लें.
  18. 18
    गर्मागर्म मेथी भिंडी मसाला सर्व करें.
#how to make methi masala bhindi #methi-masala-bhindi #methi wali bhindi #bhindi with metha #masala bhindi #methi masala #methi masala okra recipe in hindi #मेथी मसाला भिंडी #मेथी मसाला भिंडी कैसे बनाते हैं
View Full Version